कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद? क्या करती है बेटी शिवांगी सिंह? जानें शादी के बारे में सबकुछ
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या चुनावी विवाद नहीं, बल्कि उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है। मोकामा के 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी तय हो गई है।
शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने वाली है। शादी की तैयारियां अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमां में शुरू हो चुकी हैं। दावा है कि इस समारोह को भव्य बनाने के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर टेंट-पंडाल तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद और कैसी हो रही है इस शाही शादी की तैयारी।

कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार?
अनंत सिंह के होने वाले दामाद का नाम ऋषिकेश कुमार है। ऋषिकेश ने अमेरिका की अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। वे पिछले करीब 11 सालों से अमेरिका में ही रह रहे हैं।
हालांकि उनका परिवार मूल रूप से पटना के पास बिहटा के घोड़ाटाप गांव का रहने वाला है और वर्तमान में बिहटा के कृष्णा नगर में रहता है। ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद पर हैं। अमेरिका से लौट रहे दूल्हे राजा और विधायक की बेटी शिवांगी की जोड़ी को लेकर परिवार में काफी उत्साह है।
क्या करती हैं शिवांगी सिंह?
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की पढ़ाई और पेशे को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनके काम या नौकरी का ब्योरा नहीं दिया गया है। फिलहाल उनकी शादी की तैयारियां चर्चा में हैं।
अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह की शादी पहले ही हो चुकी है। राजनंदनी की शादी लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हुई थी। उन्हें केंद्रीय सेवा में अधिकारी बताया जाता है। अब परिवार छोटी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारी में जुटा है।
10 बीघे जमीन पर सजेगा पंडाल, उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कारीगर
यह शाही शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमां में ही होगी। शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 10 बीघे जमीन पर टेंट-पंडाल लगाया जा रहा है। इस अनोखे टेंट को तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं।
खास बात यह है कि इस पंडाल के निर्माण में बांस का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में ऐसी सजावट पहले कभी नहीं देखी गई है। इस समारोह में देश-विदेश से करीब 10 लाख मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा मेहमानों के मनोरंजन के लिए घुड़दौड़ (Horse Race) और शानदार संगीत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
कब है तिलक और कब बजेगी शहनाई?
शादी के रस्मों-रिवाज की शुरुआत 20 नवंबर को तिलक और फलदान के साथ होगी। इसके बाद 25 नवंबर 2026 को शिवांगी सिंह की शादी होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन यानी 25 नवंबर को अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव का उपनयन संस्कार (जनेऊ) भी संपन्न होगा।
एक ही दिन घर में दो मांगलिक कार्यक्रम होने से पूरा परिवार जश्न में डूबा है। आपको बता दें कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी राजनंदनी की शादी पहले ही लखीसराय के प्रतापपुर निवासी केंद्रीय सेवा के अधिकारी कुमार पुनीत के साथ हो चुकी है।
बेटी की शादी के बाद सरेंडर करेंगे अनंत सिंह
एक तरफ जहां घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कानूनी अड़चनें भी बनी हुई हैं। चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करना है।
इस मामले में पिछले साल उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और पटना हाईकोर्ट से इस साल मार्च में उन्हें जमानत मिली थी। परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद बाहुबली विधायक को तय समय सीमा के भीतर अदालत के सामने सरेंडर करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
