Chetan Anand Wedding: आनंद मोहन के घर फिर बजेगी शहनाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू आयुषी सिंह?
Chetan Anand Wedding News: बिहार के बाहुहली नेताओं में से एक आनंद मोहन के बेटे की शादी होने वाली है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Chetan Anand Wedding News: बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार किए जाने वाले आनंद मोहन के बड़े बेटे चेतन आनंद के शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। शिवहर के विधायक चेतन आनंद की शादी आयुशी सिंह से तय हुई ही।
आनंद मोहन की होने वाली बहू आयुशी सिंह राघोपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ. ठाकुर अभय कुमार सिंह सरकारी डॉक्टर हैं। वहीं उनकी मां डॉ. रेणु सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सोनपुर) में पोस्टेड हैं।
आयुशी सिंह टेनिस खिलाड़ी हैं, उन्होंने टेनिस में कई अवार्ड अपने नाम किया है। इसके साथ आयुशी एमबीबीएस कर चुकी हैं और अब वह पीजी कर रही हैं। आयुषी सिंह की छोटे भाई श्रीकृष्ण सिंह (किषु) भी मेडिकल की तैयारी में लगे हुए हैं।
आयुशी सिंह का परिवार बिदुपुर में रामदौली गांव (राघोपुर) का रहने वाला है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव (डिप्टी CM, बिहार) के विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाला परिवार अब पटना में सेटल हो चुका है।
बिहार की राजधानी पटना में रिंग सेरेमनी होगी, 24 अप्रैल को विश्वनाथ फॉर्म्स में रिंग सेरेमनी होने वाली है। वहीं देहरादून में 3 मई को शादी तय की गई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों आनंद मोहन, लवली आनंद (आनंद मोहन की पत्नी) और सुरभि आनंद (आनंद की बहन) देहरादून गए थे।
आनंद मोहन और उनके साथ गए लोगों ने देहरादून में वेडिंग डेस्टिनेशन भी तय किया था। ग़ौरतलब है कि शादी देहरादून और शिवहर में रिसेप्शन होगा। हालांकि अभी रिसेप्शन की तारीख पता नहीं चल पाई है।
आपको बता दें कि आनंद मोहन 6 महीने में तीसरी बार पैरोल पर बाहर आए हैं। 15 दिन के लिए उन्हें चेतन आनंद की सगाई के लिए पैरोल मिली है। गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में उन्हें उम्र कैद की सजा मिली है।
ये भी पढ़ें: Bageshwar Baba का बिहार में लगेगा 5 दिनों तक दरबार, कार्यक्रम की तैयारियों से शुरू हुई सिसायत












Click it and Unblock the Notifications