पटना: तीन मुंह वाला बछड़ा, पैदा होते ही भगवान समझकर लोग पूजने लगे, देखिए तस्वीर

बछड़े को ये लोग कभी शिव का अवतार कह रहे थे तो कभी गणेश जी का। कई महिलाएं तो अगरबत्ती और सिंदूर लेकर उसकी पूजा करने लगीं लेकिन पशु विभाग के अधिकारी का कुछ और ही कहना था।

पटना। किसान के दरवाजे पर उस वक्त लोगों की भीड़ जुटने लगी जब उसके गर्भवती गाय ने एक विचित्र तीन मुखी बछड़े को जन्म दिया। गाय के बछड़े के जन्म लेते ही गांव के लोग वहां जमा हो गए और तरह-तरह की बातें करने लगे। देखते ही देखते ये बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना उस विचित्र बछड़े को देखने के लिए किसान के दरवाजे पर पहुंच गया।

 पटना: तीन मुंह वाला बछड़ा, पैदा होते ही भगवान समझकर लोग पूजने लगे, देखिए तस्वीर

बछड़े को ये लोग कभी शिव का अवतार कह रहे थे तो कभी गणेश जी का। कई महिलाएं तो अगरबत्ती और सिंदूर लेकर उसकी पूजा करने लगीं लेकिन पशु विभाग के अधिकारी का कुछ और ही कहना था। देखते ही देखते इस विचित्र गाय के बच्चे को देखने के लिए दूर दराज से भी लोग पहुंचने लगे। इस बात की जानकारी जब जिले के पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को हुई तो वो भी वहां पहुंचे और गाय के बछड़े को देख कहा यह कोई भगवान नहीं है। गाय के गर्भ में हुई कुछ परेशानियों की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि ये ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता है।

 पटना: तीन मुंह वाला बछड़ा, पैदा होते ही भगवान समझकर लोग पूजने लगे, देखिए तस्वीर

जानकारी के मुताबिक मामला किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड से जुड़ा है। भोटा थाना पंचायत के खानकी गांव में रहने वाले किसान इस्माइल के यहां गाय ने इस विचित्र बच्चे को जन्म दिया। गाय के बछड़े का आकार तो ठीक-ठाक है पर मुंह तीन है। एक मुंह ऊपर और दो मुंह नीचे हैं। जिसकी वजह से गाय का बछड़ा दूध भी नहीं पी पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+