Amit Shah in Bihar: झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले- बिहार सरकार ने रक्षाबंधन की छुट्टी पर फतवा सुनाया

Amit Shah Jhanjharpur Speech: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने सबसे पहले बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमि की छुट्टियों को खत्म करने को लेकर बिहार सरकार को घेरा और कहा कि यहां हिंदू त्योहार की छुट्टियों पर फतवा सुनाए जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी लेकिन इसके बाद जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं

अमित शाह ने चंद्रयान-3 लॉन्चिंग को लेकर भी बोले। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताने में समय कम पड़ जाएगा। चंद्रयान जब लैंड किया तो मन आनंद से भर गया। जी-20 सम्मेलन में जब हमारे प्रधानमंत्री ने हथौड़ा लेकर 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष को संबोधित किया तो मन आनंद से भर गया। यह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। कई देश भारत के साथ व्यापार करने को लालायित हैं। उन्हें भारत पर विश्वास है। मैं कई राज्यों में गया। वहां युवाओं ने इसके लिए आनंद व्यक्त किया। मोदी जी ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।

Amit Shah in bihar Jhanjharpur

लालू-नीतीश पर खूब बरसे अमित शाह (Amit Shah Bihar Speech)
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। हर रोज बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया। ये UPA नाम के साथ नहीं आ सकते इसलिए इन्होंने INDIA गठबंधन नाम रखा है, नाम कोई भी बदले यह वहीं लालू प्रसाद यादव है जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया है।

मधुबनी पेंटिंग और मखाना को लेकर भी बोले अमित शाह
इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मिथिला के मखाने को जीआइ टैग देने का काम मोदीजी ने किया। किसानों को इससे फायदा होगा। सवा चार सौ करोड़ की लागत से कई स्टेशनों का पुन: विकास करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मैं लालू जी से पूछ रहा हूं। 10 साल आप केंद्र में मंत्री थे। बिहार को क्या दिया।

नीतीश बाबू को अब भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा: अमित शाह
आरजेडी सुप्रीमो पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया। नीतीश कुमार को अब भ्रष्टाचार को नहीं दिख रहा है। उनको मालूम है बिहार के विकास के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया। ये वही लालू प्रसाद हैं जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया।

अमित शाह ने पूछा- लालू ने किसानों को क्या दिया?
अमित शाह ने कहा कि लालू जी गरीब की बात करते हैं। उन्होंने किसानों को क्या दिया? मोदी जी ने 86 लाख किसानों को हर साल 6000 रुपये दे रहे हैं। 80 हजार से अधिक को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिल रहा। माताओं के घर में शौचालय बनवाया गया। बिहार के एक करोड़ परिवार के लोगों को अनाज मिल रहा। 23 लाख माताओं को उज्ज्वला का लाभ मिला।

दरभंगा एयरपोर्ट पर बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार में दरभंगा एयरपोर्ट मोदी जी ने बनवाया। तीन साल में 16 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। 40 करोड़ की लागत से टर्मिनल का काम चल रहा है।

नीतीश बाबू की वजह से दरभंगा एम्स का काम रुका: अमित शाह
एम्स पर हमेशा नीतीश बाबू बोलते रहते हैं। बहुत कम प्रदेश हैं, जहां दो एम्स हैं। बिहार में दो एम्स हैं। एक पटना में कार्यरत है और दूसरा दरभंगा में प्रस्तावित है। यहां 81 एकड़ जमीन नीतीश बाबू नहीं लिए होते तो एम्स बन गया होता। इनके कारण साढ़े 1200 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स रुक गया। इनसे सवाल पूछिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+