पति के दोस्त से थे शारीरिक संबंध, फेसबुक पर 'मेरी मौत के जिम्मेदार तुम होगे' लिखकर की खुदकुशी!

पटना। बिहार के पटना में दोस्ती जैसे पाक रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्त के घर आने-जाने वाले जिगरी यार ने ही दोस्त के परिवार को बर्बाद करके रख दिया। घर आने वाले वाले पति के एक दोस्त ने उसकी पत्नी को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। पत्नी ने उसे एक्सेप्ट किया और फिर शुरू हो गया अवैध रिश्तों का सिलसिला। फेसबुक के जरिए दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और पति के पीठ पीछे दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। यहीं पर पति के दोस्त और महिला के प्रेमी ने उसकी अश्लील फिल्म तैयार कर ली लगातार धमकी देने लगा। इस बात से घबराई युवती ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया। वहीं महिला के पिता के बयान ने मौत को मिस्ट्री का रूप दे दिया है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को दहेज की लालच में पति और देवर ने मिलकर मारा है।

बिहार के भागलपुर का मामला

बिहार के भागलपुर का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के भागलपुर जिला के इशाकचक थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले राजीव रंजन प्रॉपर्टी डीलिंग की काम करते थे। उनकी शादी आज से 7 साल पहले मीनू सिंह के साथ हुई थी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने की दौरान उसका दोस्त शशि भूषण यादव अक्सर उनके घर आया जाया करता था। इसी दौरान पूरे परिवार से उसकी जान पहचान थी और एक दिन उसने मीनू को Facebook फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। जिसे एक्सेप्ट होने के बाद दोनों एक दूसरे से काफी देर तक चैटिंग करते थे।

 घर आता जाता था, बढ़ गईं नजदीकियां

घर आता जाता था, बढ़ गईं नजदीकियां

इसी दौरान शशिभूषण और मीनू के बीच नजदीकिया बढ़ गईं और दोनों के बीच साथ शारीरिक संबंध बने। शातिर शशिभूषण ने निजी पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार कर ली और आपत्तिजनक तस्वीर के जरिए लगातार मीनू को ब्लैकमेल कर रहा था जिस से परेशान होकर महिला ने अपने घर में ही दुपट्टे से लटककर अपनी जान दे दी और मरने से पहले Facebook चैटिंग के दौरान उसने लिखा कि तुम ही मेरी मौत के जिम्मेदार होगे।

बच्चों ने बताया- मां की लटक रही है लाश

बच्चों ने बताया- मां की लटक रही है लाश

इस बात की जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब बच्चे स्कूल से लौटे। दरवाजा बंद दिखा तो आसपास के लोगों को बुलाया गया और दरवाजे को खोला गया तो महिला फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसके दो बच्चे युवराज और राजवीर ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी तथा मौके पर पहुंचे पिता ने मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दिया और पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पति के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर शशि भूषण यादव को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस के हाथ महिला की वह मोबाइल भी लगा, जिसमें दोनों की चैटिंग सामने आई है।

 गंगटोक ट्रिप के दौरान पति ने पकड़ा था

गंगटोक ट्रिप के दौरान पति ने पकड़ा था

दोस्त पर आरोप लगाते हुए महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की दोस्ती Facebook पर उसके साथ हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के काफी करीब हुए तथा शारीरिक संबंध बनाने लगे इस बात की जानकारी हमें तब हुई जब हम अपने परिवार के साथ गंगटोक गए हुए थे। उसी दौरान पत्नी के मोबाइल में युवक का मैसेज आया। पूछने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि बाद में मामला किसी तरह सुलझ गया लेकिन फिर भी मामला शांत नहीं हुआ तो हम मोबाइल पर दोनों की चैटिंग की स्क्रीनशॉट लेकर अपने ससुर को भेजा था जिसके बाद उन लोगों ने भी उसे समझाने की कोशिश की पर हालात नहीं सुधरे वह अक्सर परेशान रहती थी और अकेले रोती रहती थी।

क्या कह रहे हैं पुलिस और घर वाले

क्या कह रहे हैं पुलिस और घर वाले

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा उसके पति के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है और शशि भूषण यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इशाकचक में मीनू सिंह की मौत मामले में मृतका के पिता सतीशचंद्र सिंह (तेवाचक, धोरैया, बांका) ने इशाकचक थाने में अपने दामाद राजीव रंजन सिंह, उनके भाई संजीव सिंह और आलोक रंजन सिंह उर्फ पमपम सिंह के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि दामाद और उसके दोनों भाइयों ने मिलकर मीनू की हत्या कर दी और लाश को पंखे से टांग कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+