Bihar News: सीवान में AIMIM नेता आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया अंजाम

Siwan Aimim Leader Shot Dead: बिहार में बेखौफ बदमाशों का बोलबाला है। हथियारबंद अपराधी कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। अब सीवान में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शनिवार (23 दिसंबर) की देर शाम एआईएमआईएम (AIMIM) नेता की हत्या कर दी।

सीवान में बदमाशों ने एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Siwan Aimim Leader

आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम हथियार से लैस अज्ञात बदमाशों ने AIMIM नेता आरिफ जमाल को गोली मारी। वारदात के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने उनको आनन-फानन में घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा मोड़ की है, जहां अपनी दुकान पर आरिफ जमाल बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने वहां पहुंचकर उनको गोली मार दी। और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोली आरिफ से पेट में लगी थी।

अपनी दुकान पर बैठे थे जमील

आरिफ जमाल जिनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है, वो ओवैसी की पार्टी से सीवान के जिलाध्यक्ष थे। वो अपनी फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। घटना रात 8.30 से 9 बजे के करीब की बताई जा रही है।

वहीं जैसे ही अस्पताल में आरिफ की मौत की पुष्टि हुई। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। वहीं इस हत्याकांड के पीछे की क्या वजह है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+