Gaya News: AHP ने DM त्यागराजन एस एम को दी कुशल प्रशासनिक अधिकारी की संज्ञा, इस काम के लिए किया सम्मानित
Gaya News Today: बिहार के गया ज़िले में पितुपक्ष मेला 2024 का सफल और शांतिपूर्ण तरीक़े से आयोजन किया गया। मेले में पिंडदानियों और श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा बेहतर इंतज़ाम किया गया था। जिसकी विदेशी मेहमानों ने भी खूब सराहना की थी।
मेला के सफल और शातिपूर्ण आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम को अंग वस्त्र और विष्णु चरण चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री शशिकांत मिश्रा ने जिला पदाधिकारी के कामों की सराहना की।

Recommended Video
शशिकांत मिश्रा ने मेले में बेहतर सुविधा और सही तरीके से हर एक परेशानियों के हल निकालने के साथ, पिंडदानियों को मदद मुहैया कराने के लिए उनके काम की तारीफ़। उन्होंने डीएम गया को कुशल प्रशासनिक अधिकारी की संज्ञा दी। आगे भी इसी तरह काम करते रहने की शुभकामनाएं दी।
अहिप के विभाग महामंत्री रामकुमार बारिक ने कहा कि डीएम के कर्मठता और सक्रियता के कारण मेले में किसी भी तीर्थयात्रियों को कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। विदेशों से आए मेहमान भी काफी खुश हो कर यहां से गये, इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले की एक अलग पहचान बनी।
डीएम गया डॉ. त्यागराजन एसएम को सम्मानित करने वालों में अहिप के जिला अध्यक्ष शिवलाल टईया, विभाग महामंत्री रामकुमार बारिक, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विश्वजीत चक्रवर्ती, रतन लाल के साथ कई लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि गया जिले का पितृपक्ष मेला दुनिया के मशहूर मेला में शुमार किया जाता है।
देश विदेश से हर साल लाखों की तादाद में पिंडदान करने लोग पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं और पिंडदानियों के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा मुफ्त में आवासन समेत स्वास्थ्या सेवाओं आदि का इंतज़ाम किया जाता है। इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया गया था। टेंट सिटी में ठहरे विदेशी मेहमानों ने जिला प्रशासन द्वारा किये इंतज़ाम की जमकर तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications