मरीज की मौत के बाद PMCH पटना में डॉक्टरों को दौड़ाकर पीटा, हड़ताल

पटना। बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब एक मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। लगभग 1 घंटे तक चले इस हंगामे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत करने का कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग शांत नहीं हो रहे थे जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स बल को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद हंगामे को शांत किया गया। दरअसल, पीएमसीएच में सब्जीबाग के रहने वाले एक डेंगू पीड़ित मरीज को इलाज के लिए लाया गया था जिसकी मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर उत्पात मचाने लगे।

After death of patient, relative beat doctor in PMCH Patna

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उसकी मौत हुई है। इसी को लेकर अस्पताल परिसर में लाठी-डंडे के साथ परिजनों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जमकर हंगामा किया। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं जो बुर्का पहनकर डंडे से डॉक्टरों पर हमला कर रही थी।

After death of patient, relative beat doctor in PMCH Patna

देखते ही देखते पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और आनन-फानन में मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पे काबू पाया। इस घटना में कुछ अस्पताल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए तो दूसरी तरफ इस घटना को देखते हुए अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

After death of patient, relative beat doctor in PMCH Patna

आपको बताते चलें की घटना के बाद चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों के साथ-साथ जूनियर डॉक्टर कामकाज ठप कर अस्पताल परिसर के कैंटीन के पास बैठे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सब्जीबाग से आया मरीज डेंगू पीड़ित था और उसकी मौत हो चुकी थी। उनके परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। फिलहाल पूरे अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+