आराः अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
आरा। बिहार के आरा जिले में हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी और फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक राहगीर को भी गोली लग गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बदमाशों की फायरिंग में रघु टोला वार्ड नंबर 34 के रहने वाले 65 वर्षीय जनार्दन राय और 30 वर्षीय रमेश यादव की मौत हो गई। वहीं घायल युवक की पहचान मोहल्ले के तारकेश्वर राय के 20 वर्षीय पुत्र राहुल के रूप में हुई है। राहुल का इलाज बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

घायल राहुल ने बताया कि वह डीआरसीसी से लौट रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर उसने देखा कि दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही है और देखते ही देखते गोली चलने लगी। जान बचाने के लिए राहुल भागा लेकिन उसके पैर में गोली लग गई।
नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। मौके पर एसडीपीओ हिमांशु, नगर थाना अध्यक्ष शंभू भगत, नवादा थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार और भोजपुर पुलिस के स्पेशल फोर्स कैंप कर रहे हैं। मृतक रमेश के भाई कमलेश यादव ने मोहल्ले के ही 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ भी नहीं कह रही है। वहीं हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है।
मृतक रमेश के भाई कमलेश यादव ने बताया कि उसका भाई रमेश घर के दरवाजे पर खड़ा था। 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना में रमेश यादव के सीने में दोनों तरफ गोली लगी और जनार्दन राय को एक गोली लगी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ एसके प्रसाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ हिमांशु ने कहा है कि पुलिस जांच कर रही है। पुराने विवाद को लेकर घटना हुई है। उन्होंने घटना के कारणों को लेकर कुछ नहीं बताया।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications