Bihar Today: राजनीति से बड़े कार्यक्रमों तक, जानें बिहार में आज क्या-क्या होगा खास, यहां मिलेगी हर अपडेट
Bihar Today: बिहार की राजनीति में हलचल हो या सरकार के नए फैसले, विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। यहां पढ़ें कि आज राज्य में कौन से मुद्दे छाए रहेंगे।
BSP की पटना में पहली बड़ी जनसभा आज
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नए नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद आज, 26 जून 2025 को पटना में अपनी पहली बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। यह सभा BSP की ओर से एक अहम सियासी शुरुआत मानी जा रही है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है। इस जनसभा के जरिए आकाश आनंद बिहार में अपने राजनीतिक सफर की पहली बड़ी दस्तक देंगे।

स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज
26 जून को पटना जिले के बिहटा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की मृत्यु के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर किसान आंदोलनों और स्वामी सहजानंद के योगदान को याद किया जाएगा। स्थानीय संगठनों और नेताओं की उपस्थिति में यह आयोजन ऐतिहासिक महत्व का होगा।
आज पटना पहुंचेगी भाकपा-माले की 'बदलो बिहार यात्रा'
भाकपा-माले की 'बदलो बिहार यात्रा' 26 जून यानी आज पटना पहुंचेगी, जहां रोड शो और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। इसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा 27 जून तक पूरे राज्य में जनसंवाद और सभाएं करती रहेगी।
आज गंगा में विसर्जित होंगी अमेरिकी इतिहासकार की अस्थियां
स्वामी सहजानंद सरस्वती पर पहला शोध प्रकाशित करने वाले अमेरिकी इतिहासकार वाल्टर हाउजर की अस्थियां 26 जून को गंगा में विसर्जित की जाएंगी। हाउजर चाहते थे कि उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि उनका अंतिम संस्कार कर अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएं। वाल्टर हाउजर और उनकी पत्नी रोज मेरी की अस्थियों के गंगा विसर्जन के लिए उनका पूरा परिवार पटना पहुंच चुका है।
सरकारी स्कूलों में एजुकेशनल एक्टिविटीज
पटना समेत बिहार के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई Parent-Teacher Meetings (PTMs) का आयोजन कल 26 जून को भी जारी रहेगा, ताकि अभिभावकों की बच्चों की पढ़ाई में भागीदारी बढ़ाई जा सके। इस दौरान Holistic Progress Card के ज़रिए छात्रों की प्रगति, उपस्थिति और व्यवहार पर चर्चा की जाएगी।
बिहार में 26 जून का मौसम: गरज-बारिश और उमस का असर
26 जून को पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज-बारिश के आसार हैं। सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है और तापमान करीब 29°C से 34°C के बीच रहेगा, जिससे वातावरण में उमस बनी रहेगी। दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के चलते बाहर होने वाले कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है।
आम महोत्सव 2025 : स्वाद और विविधता का उत्सव
28 और 29 जून को पटना के ज्ञान भवन में आम महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में आम की दर्जनों किस्मों का स्वाद चखने और खरीदने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम फल प्रेमियों और किसानों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications