राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों के बीच फंसी मिली युवक की लाश

Recommended Video

    Bihar में Rajdhani Express की चपेट में आने से दो बोगियों के बीच फंसा युवक । वनइंडिया हिंदी

    पटना। भुवनेश्वर दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बिहार के भभुआ स्टेशन पर देखा गया कि राजधानी की बोगियों के बीच एक युवक की लाश फंसी हुई थी। दो बोगी के बीच युवक का शव इस तरह फंसा हुआ था कि वह 45 किलोमीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा और आखिरकार ट्रेन सासाराम से भभुआ स्टेशन पहुंची। वहां लोगों को दो बोगियों के बीच कटी लाश देखने को मिली। काफी मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकाला गया। वहीं ट्रेन के बीच फंसकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान रोहतास के नौहट्टा गांव के रहने वाले अक्षय के रूप में की गई।

    A youth's dead body found in between bogies of Rajdhani Express

    मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के सासाराम जिले का है जहां के रहने वाले अक्षय कुमार अपने मामा के यहां घूमने के लिए आए था लेकिन घना कोहरा होने के कारण वह ट्रेन के चपेट में आ गया और 45 किलोमीटर तक दो बोगी के बीच फंस कर घिसटता रहा। हादसे की जानकारी सासाराम स्टेशन मास्टर को हुई लेकिन नॉन स्टॉप राजधानी एक्सप्रेस का अगला स्टॉपेज मुगलसराय में था इसलिए सासाराम स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना भभुआ स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद भभुआ स्टेशन मास्टर ने सिग्नल लाल करते हुए ट्रेन को रुकवाया और लाश को बाहर निकाला।

    मामले की जानकारी देते हुए स्टेशन मास्टर ने बताया कि घना कोहरा के कारण तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन का पता नहीं चला जिसके कारण वह ट्रेन के चपेट में आ गया। जब इस बात की जानकारी मिली तब ट्रेन को रुकवाते हुए राजधानी की बोगी को अलग कर उसकी डेड बॉडी निकाली गई। उसकी पहचान रोहतास के रहने वाले अक्षय कुमार के रूप में हुई। फिलहाल उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी दे दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+