पुलिसवाले के साथ खेत में आपत्तिजनक अवस्था में थी 5 बच्चों की मां, तभी पहुंचे ससुर

Recommended Video

    Bihar: पुलिसवाले के साथ खेत में गन्दा काम करते हुए पकड़ी गई 5 बच्चों की माँ | वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार के मधुबनी जिले में 5 बच्चे की मां और थाने के चौकीदार की अजब प्रेम की गजब कहानी प्रकाश में आई है जहां महिला के ससुर ने थाने के चौकीदार पर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह उसकी बहू को घर से भगा ले गया है। इससे पहले भी एक बार महिला और चौकीदार घर से फरार हो गए थे हालांकि गांव वालों की पंचायती के बाद दोनों वापस आए और इसके बाद से दोनों के बीच प्रेम संबंध के चर्चे होने लगे थे। अक्सर दोनों का चोरी छुपे मिलना जुलना होता रहता था। इस बात को लेकर कई बार विरोध किया गया लेकिन फिर से दोनों को गांव के खेत में सुनसान जगह पर आपत्तिजनक हालत में उसके ससुर ने देख लिया, उसके बाद दोनों गांव से फरार हो गए। महिला के जाने के बाद उसके पांचो बच्चों के साथ उसका ससुर नजदीकी थाने पहुंचा और चौकीदार पर मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस चौकीदार और 5 बच्चे की मां को ढूंढने में लगी हुई है।

    A woman fled with policeman after caught by father in law in Bihar

    मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के खिरहर थाना क्षेत्र में ग्रामीण पुलिस चौकीदार के द्वारा शादीशुदा महिला से प्यार करते हुए उसके साथ शादी करने का वादा किया गया और दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में लिखित शिकायत देते हूए महिला के ससुर ने आरोप लगाया कि खिरहर थाना क्षेत्र के पहरा गांव के चौकीदार और 5 बच्चे की मां के बीच कई महीने से प्यार का खेल खेला जा रहा था एक बार पहले भी दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। हलांकि गांव वालों की पंचायती के बाद दोनों वापस आ गये थे ।ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को पंचायती के जरिए मामला सुलझा दिया था लेकिन वापस आने के बाद भी दोनों के बीच मिलना जुलना लगा रहता था जिसको लेकर ससुराल वाले अक्सर इसका विरोध करते थे।

    महिला के ससुर ने फिर से चौकीदार के साथ बहू गांव के खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिसके बाद उसे पकड़कर घर लाया और इस बात का जमकर विरोध किया। लेकिन जब सुबह हुई तो महिला घर में नहीं थी और पांचों बच्चे उसे खोज रहे थे ।जिसके बाद सभी को यह पता चला कि चौकीदार भी अपने घर से गायब है। पांचों बच्चे के साथ महिला के ससुर थाने पहुंचे और आरोपी चौकीदार पर अपनी बहू को भगाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। साथ ही चौकीदार पर आरोप लगाया गया है कि चौकीदार ने महिला को जेवर व रुपये भी साथ में ले जाने के लिए उकसाया था और वह जेवर व रुपये भी साथ में ले गई है। जानकारी के अनुसार चौकीदार भी पहले से शादीशुदा व बाल-बच्चे वाला है। विवाहिता महिला भी पांच बच्चों की मां बताई जा रही है और उसका पति राज्य से बाहर नौकरी करता है। स्थानीय लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं।

    वही मामले की जानकारी देते हुए खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि महिला के ससुर और पांचों बच्चों के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द से जल्द दोनों को बरामद कर लिया जाएगा वही मामले की जांच पड़ताल जी की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+