बकाया पैसा मांगने गई थी महिला, दोनों आंखें फोड़ लाश को पेड़ से लटकाया

गया। बिहार में बकाया पैसा मांगने गई दलित महिला की निर्मम हत्याकर दोनों आंखें फोड़ दी। हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के उमन गांव का है। पुलिस इस के हर पहलू की जांच कर रही है।

A woman brutally killed in Gaya Bihar

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के उमन गांव के बधार में पेड़ से लटकी महिला के शव देखने के बाद पूरे गांव मे सन्नाटा पसर गया कि आखिर किसने अधेड़ दलित महिलला की निर्मम हत्या की है। महिला की दोनों आंखें भी फोड़ दी गई थी। शव को देखने के बाद सबसे पहले महिला की पति ने थाने में सूचना दी।

A woman brutally killed in Gaya Bihar

पति ननकु मांझी ने बताया कि उसके घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोरिया गांव के निवासी बलि पासवान के घर दो हजार रुपये मांगने गई थी उसके बाद से वह देर रात तक घर नहीं लौटी। उसने कहा कि देर रात नहीं आने पर मैं कुछ लोगों के साथ बलि के घर पहुंचा तो उसने बताया कि पैसे लेकर चली गयी थी। सुबह में उमन गांव से थोड़ी ही दूर पर बधार में एक पेड़ से लटकी महिला की लाश मिली। मृतका के पति ने बली पासवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

वहीं इस मामले मे एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पैसे को लेकर घटना हुई है। बलि पासवान के विरुद्ध हत्या का मामला वजीरगंज थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+