शराब के नशे में जिगर का टुकड़ा बन गया हवसी, मां ने मार डाला
पटना। बिहार के गया जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जिसे सुनने के बाद पुलिस वाले भी चौंक गए। दरअसल बिहार के गया जिले के डुमरिया के रहने वाला एक युवक पिछले दो दिनों से शराब के नशे में अपनी मां के साथ ही गंदी हरकतें करता था। कई बार मां ने इस बात का विरोध किया लेकिन नशे में धुत बेटा मानने के लिए तैयार नहीं था जिसके बाद मजबूर मां ने अपने हाथों से जिगर के टुकड़े की हत्या कर दी और खुद गुनाह कबूल करते हुए थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। जब एक मां की जुबान से पुलिस वाले ने अपने कुकर्मी बेटा की हत्या की बात सुनी तो वे खुद भी चौंक गये।

मां ने लकड़ी से किया वार
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के गया जिले के डुमरिया का है जहां के भदवर थाने की नंदई पंचायत स्थित बेनीनगर गांव में देर रात सुरेंद्र बसखोर को उसकी मां ने ही लकड़ी से हमला कर हत्या कर दी और खुद पुलिस के पास हाजिर होते हुए हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया। अपना गुनाह कबूल करते हुए मृतक की मां चांद देवी ने कहा कि रोज पिछले कई महीनों से शराब के नशे में हमारा बेटा हमारे साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश कर रहा था।

थाने में किया आत्मसमर्पण
मां ने पुलिस को बताया कि कल देर रात तो हद ही हो गई, उसने जबरदस्ती करते हुए हमारे साथ गलत काम करने की कोशिश की। काफी विरोध करने के बाद भी वह शांत नहीं हुआ तो बगल में रखा लकड़ी से उसके सर पर मारते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले की जानकारी लोगों ने नजदीकी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान मृतक की मां वहां पहुंची और अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

नशे में जबर्दस्ती की कोशिश
मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चांद देवी के तीन लड़के हैं। तीन लड़कों में सबसे बड़ा सुरेंद्र बसखोर है। चांद देवी का कहना है कि देर रात उसका बेटा सुरेंद्र नशे की हालत में आया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। इस पर उसने अपने बचाव के लिए उस पर मोटी लकड़ी से सिर पर हमला कर दिया। मौके से एक लकड़ी बरामद कर ली गयी है। हलांकि, सिर पर किसी धारदार हथियार का निशान प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है।

गांव वालों ने कहा
इस घटना के बारे में गांव वालों का कहना है कि आज से 3 दिन पहले सुरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और काफी मारपीट हुई थी जिसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी इसी बीच मां बेटे के बीच विवाद बढ़ा और इस तरह की घटना घटी। फिलहाल पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की हकीकत जानने की कोशिश कर रही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications