Bihar Lok Sabha Chunav: पूर्वी चंपारण में मतदान से पहले 94लाख कैश बरामद, झोले में रखे थे रुपये
Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार के विभिन्न ज़िलों में लगातार सुरक्षा जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने (ध्रुव गुप्ता) मिट्ठा कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की।
पुलिस ने मौके से लाखों रुपये कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद की है। एक झोले में भरकर कैश रखा गया था। इनमें 34 लाख 34 हजार भारतीय नोट थे, जबकि बचे हुए करीब साठ लाख नेपाल की करेंसी है। मजिस्ट्रेट के सामने वीडियोग्राफी करवाते हुए रुपए की जांच की गई।

पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। मामले को हवाला कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। एक दिन पहले मोतिहारी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को कैश होने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले के सत्यापन के बाद एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने बहुत ही सतर्कता बरतते हुए कारोबारी ध्रुव गुप्ता के ठिकाना (रक्सौल थाना, नाग रोड स्थित मकान) पर रविवार को छापेमारी की। मौक़े पर झोले में एक साथ करीब 94 लाख रुपये देख पुलिस भी दंग रह गई। कारोबारी से तफ्तीश के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई की बाज़ाबते वीडियोग्राफी करते हुए कैश ज़ब्त किए गए। पुलिस को शक है कि इस रुपये को लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। जब्त रुपए का इंटरनेशनल कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है, क्योंकि काफी तादाद में में नेपाली कैश भी जब्त हुए हैं।
कैश जब्त करने के बाद भी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सदर एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। रक्सौल के नाला रोड पर पुलिस द्वारा जांच अभियान तेज़ कर दिया गया है। इंडियन और नेपाली कैश बरामद होने के बाद से ही हवाला कारोबार और मतदान प्रभावित करने के एंगल से इसे जोड़कर देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications