Begusarai News: बेगूसराय में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार, पहले मारपीट और फिर...
Begusarai NewsToday: बिहार के बेगूसराय से जिले से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां बखरी थाना इलाके में एक बुज़ुर्ग महिला के साथ अज्ञात लोगों के ने मारपीट की और गंद काम किया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और गलत काम मामले से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। बुजुर्ग महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया है। करकौली गांव से थोड़ी दूरी पर एक झोपड़ीनुमा डेरा में 80 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला रहती है।

बुधवार सुबह लोगों को सूचना मिली की, वृद्ध महिला के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दुष्कर्म किया है। मामले की सूचना पर बखरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बखरी थानाध्यक्ष, महिला पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल बखरी थाना करकौली वार्ड नं0-07 से कुछ दुरी पर स्थित मौका ए वारदात पर पहुंची।
स्थानीय लोगों और पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बीती रात अज्ञात लोग डेर में घुसे और बुजुर्ग के साथ मारपीट की और ग़लत काम को अंजाम दिया। बुज़ुर्ग महिला झोपड़ीनुमा डेरे में अकेले रहती है, अगल-बगल के गांवों में भोजन मांगकर अपनी ज़िंदगी गुज़ार रही है।
Recommended Video
ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने घटना की जांच के लिए FSL टीम को सूचित किया। वहीं पीड़ित वृद्ध महिला को पुलिस अभिरक्षा में महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ ईलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी और बखरी थाना पुलिस टीम द्वारा वारदात के सभी बिन्दुओं पर जांच, छानबीन करते हुए ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द दोषियों को सज़ा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications