Van Mahotsav Bihar: अनोखे अंदाज़ में मनाया गया 75वां वन महोत्सव, एक साथ लगाए गए 2 हज़ार पौधे

Van Mahotsav Bihar News: सोमवार 8 जुलाई को पूर्वाहन 11:00 बजे दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया में, वन प्रमंडल गया की ओर से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

कुलपति ( दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया), वन संरक्षक गया, वन प्रमंडल गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, वन प्रमंडल पदाधिकारी गया, वन प्रमंडल गया, कुलसचिव ( दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया), अध्यक्ष ( दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया) ने पौधारोपण किया।

75th Van Mahotsav celebrated in a unique style 2 thousand saplings planted in Gaya University

इसके अलावा संकाय सदस्यगण के अलाव करीब 250 छात्रों और अन्य लोगों ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के परिसर में 2000 पौधे रोपित कर 75वां वन महोत्सव मनाया। इस अवसर पर प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, (कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया) ने लोगों को पर्यावरण संबंधित संदेश दिए।

प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे, पर्यावरणीय बदलाओ से औसत तापमान में काफी वृद्धि हो रही है। आज अगर पौधे लगाये जायेंगे तो भविष्य में भावी पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। पौधे लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण करना भी अति आवश्यक है।

पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करना आवश्यक है। एस. सुधाकर (भा.व.से), वन संरक्षक, वन अंचल, गया द्वारा प्राकृतिक व्यवस्थाओं के संतुलन को बनाये रखने हेतु पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।

एस. सुधाकर ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने कहा। वहीं अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए वहां मौजूद लोगों से अपील भी की।

आशीष भारती, वरीय पुलिस अधीक्षक (भा.पु. से), गया द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। अपने साथ साथ अपने माता पिता एवं आस पड़ोस के लोगो को पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

पर्यावरण को आज हम सुरक्षित नही रखे तो निकट भविष्य में उससे होने वाले दुष्परिणाम के बारे में लोगो को जागरूक करने की बात कही गई। जिला अंतर्गत सभी थाना परिसरों में जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत इस वितीय वर्ष पौधे रोपित किये जाने की जानकारी दी गई।

शशिकांत कुमार (भा.व.से), वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन प्रमंडल, गया द्वारा बताया गया कि इस वितीय वर्ष 2024-25 में सभी विभागों के सहयोग से गया वन प्रमंडल के अंतर्गत लगभग 9.5 लाख पौधे रोपित किये जायेंगे।

लक्ष्यों के अनुरूप वर्षाकालीन (जीविका, कृषि वानिकी, संसथान, NGO, सरकारी विभागों) पौधारोपण हेतु की जा रही तैयारियों, क्रियान्वयन की स्थिति एवं उसकी प्रगति के संबंध में प्रतिदिन नजर रखी जा रही है। सभी के सहयोग से इस बार निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+