बिहार: बारातियों से भरी गाड़ी टैंकर से टकराई, 7 की मौत कई घायल
Recommended Video

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब बारातियों से भरी गाड़ी और टैंकर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कर रही है।

घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के केशव पुर हाट की है। जानकारी के मुताबिक सकरा के समरसत्पुर से समस्तीपुर बीती रात बरात गयी थी। खाना खाने के बाद बरात के लोग गाडी से लौट रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे केशवपुर के पास बरात की गाड़ी और एक टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को इलाज के लिए अस्पात भेजा। बता दें कि पांच बरातियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की मौत एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। घटना में कई लोगों गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है।
वही, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घायलों को इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाही करने की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications