बिहार में 6 लोगों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट पर काटकर निर्वस्त्र घुमाया, गंजाकर पिटाई भी की

अररिया। पिछले दिनों बिहार के आरा जिले में एक महिला को नंगा करके घुमाए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में सरकार की खूब फजीहत हुई थी साथ ही पुलिस ने मामले में कड़ा एक्शन भी लिया था। लेकिन इन सब के बावजूद बिहार में ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है जहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की को पहले तो निर्वस्त्र करके घर के अंदर घुमाया गया फिर उसे गंजा कर उसके प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया। बता दें कि ये जघन्य सलूक और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पिता की उम्र के पड़ोसियों ने किया।

6 men beaten a 16 years old minor girl strip and shaved her head in araria bihar

अररिया में 16 साल की एक नाबालिग का अपहरण कर उसे गंजा करने, पीटने, निर्वस्त्र कर घुमाने, उससे छेड़छाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने कमरे में बंद करके उसे अपने सामने काफी समय तक नंगा घुमाया। ताज्जुब की बात ये है कि ये सब उसकी पिता की उम्र से भी बड़े लोगों ने किया।

लड़की के साथ ऐसा बुरा सुलूक करने के पीछे जो मंशा थी बदले की भावना थी। असल में जिस परिवार के लोगों ने लड़की के साथ ऐसा किया है उनके घर की एक लड़की के आज से दो साल पहले जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने इस जानकारी को 2 साल तक छिपाकर रखा लेकिन इस, नाबालिग लड़की ने पुलिस के समक्ष इस जानकारी को साझा कर दिया था।

ये जानकारी पुलिस के पास जानें के बाद परिवार को पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे थे साथ ही समाज के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा था। इस शर्मिंदगी का बदला लेने के लिए उन्होंने नाबालिग लड़की के साथ ऐसा दुर्वव्यवहार किया। पीड़िता ने इस बाबत 6 लोगों के खिलाफ अररिया के महिला थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। जिसेक बाद महिला पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पीडिता ने बताया कि दो साल पहले पड़ोस की एक लड़की जहर खाकर मर गयी थी। पीड़िता ने इस घटना के बारे मे लोगों को बता दिया था। लड़की के घर वाले इससे नाराज हो गए। इसी से खुन्नस में उस पर हमला बोल दिया गया । हमला करने वाले उसे घर से खींचकर बगलवाले घर मे ले गए जहाँ सभी ने मिलकर उसका हाथ-पांव बांध दिया। फिर उसके उसके कपड़े उतार कर छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर घर के आंगन में घुमाया गया। लेकिन शोर गुल मचाने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर सभी हमलावर भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+