बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में लगी भीषण आग, 4 बहनों की जिंदा जलकर मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में देर रात बड़ा हादसा हो गया, घर में आग लगने से 4 बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीती रात भयानक हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार की चार बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 6 लोग झुलस गए। इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा देर रात 1 बजे होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण थी कि बचने का भी मौका नहीं मिला और घर में सो रही 4 बहनों की आग की चपेट में आकर मौत हो गई।
इधर, जैसे ही आग लगी पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल को सूचना देने के साथ स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पानी की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं आग से झुलसे अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार के मुताबिक आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बचने का भी मौका नहीं दिया। आग से जिंदगी खोने वाली बेटियों में 12 साल की सोनी, 8 साल की शिवानी, 5 साल की अमृता और 3 साल की रीता है।












Click it and Unblock the Notifications