OI Bihar News Impact: ‘कसूर सिर्फ इतना कि...’ कैसर रेहान ने बताया कि क्या हुआ था, Oneindia की ख़बर का असर
32 Children Detained at Mokama Railway Station Bihar News: बिहार के मोकामा रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेगूसराय के मैदा भभंगामा गाँव के 32 बच्चे इस्लामिक शिक्षा लेने , जामिया ज़कारिया मदरसा सूरत जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
वन इंडिया हिंदी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान की पहल से सभी बच्चों को पुलिस की हिरासत से छुड़ाया गया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान ने बताया कि जब सूचना मिली की बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले को जाना। कसूर सिर्फ़ इतना था कि बच्चे टोपी पहने हुए थे, जो कि नफरत की सियासत का शिकार हो गए।

मोकामा स्टेशन पर जाने के बाद पता चला कि सभी बच्चों के पास कन्फर्म टिकट था। इसके बावजूद पुलिस वालों ने ज़बरदस्ती बच्चों से काम (चाइल्ड लेबर) करवाने की बात कह सभी बच्चों को हिरासत में लेकर सुबह से भूखा प्यासा रखा था। इसके बाद मोकाम रेल थाना और GRP से बहस भी हुई लेकिन वह लोग छोड़ने में आना कानी कर रहे थे।
वन इंडिया हिंदी के वरिष्ठ संवाददाता इंज़माम वहीदी ने संबंधित अधिकारियों से बात की इसके बाद बच्चों को छोड़ा गया। इन मासूम बच्चों की गिरफ़्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है, ऐसा लगता है कि अधिकारियों के लिए उन्हें हिरासत में लेने के लिए सिर्फ़ टोपी पहनना ही काफ़ी था।
इस कार्रवाई की काफी आलोचना हो रही है, वहीं नाबालिगों के प्रति इस तरह का रवैय्या काफी निंदनीय है। इस घटना ने युवा छात्रों के साथ किए जाने वाले व्यवहार और उनकी भलाई और स्वतंत्रता पर इस तरह की कार्रवाई के प्रभावों के बारे में चर्चा को जन्म दिया है।
इस मुद्दे पर पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जबकि समुदाय और पर्यवेक्षक आगे की घटनाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उम्मीद है कि एक त्वरित समाधान होगा जो शामिल बच्चों के सर्वोत्तम हितों को प्राथमिकता देगा, यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।












Click it and Unblock the Notifications