Bihar News: 1 ही परिवार के 3 बच्चों की रहस्यमयी मौत! जांच के लिए भेजे गए सैंपल, जानिए पूरा मामला
Kishanganj, Bihar News: बिहार के किशनगंज़ जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के 3 बच्चों की रहस्यमयी तरीक़े से मौत हो गई है। वहीं एक को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला क्या है?
किशनगंज सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र प्रसाद ने कहा कि एक साथ 3 बच्चों की मौत दुखद है। बच्चों के मौत की वजह जानने के लिए जांच के लिए सैंपल भेजे गये हैं। डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस की वजह से मौत के लक्षण लग रहे हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ पता चल पाएगा कि किस वजह से मौत हुई है।

मेडिकल टीम ने संबंधित क्षेत्र में कैंप लगाया है। हम यहां आशा कार्यकर्ताओं के जरिए सर्वे करा रहे हैं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों के पोषण और टीकाकरण के स्तर की जांच की जा रही है। पोषण और टीकाकरण नहीं हुआ होगा तो टिकाकरण किया जाएगा।
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। गांव वालों को डरने की ज़रूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन उनके साथ है। ग्रामीणों के लिए हर मुमकिन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 3 बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, कि आखिर कौन सी बीमारी है, जिसकी वजह से एक साथ बच्चों की मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में और भी बच्चे बीमार हो रहे हैं, सही उपचार नहीं हुआ तो कई मां की गोद सूनी हो जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है, लेकिन फिर भी दिल में अनहोनी का डर सता रहा है। इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications