Bihar News: 13 वर्षीय बच्ची ने प्रेमी और चाची के साथ मिलकर की बहन की हत्या, अंगुली काटी, तेज़ाब से जलाया चेहरा
Vaishali Crime News: प्रेमी और चाची की मदद से 13 साल की बच्ची ने छोटी बहन की अंगुली काटी, तेजाब से चेहरा जलाया। हत्या का खुलासा होने पर घर वाले भी हैरान हैं कि बच्ची ने ये खौफनाक क़दम कैसे उठा लिया?

Vaishali Crime News: 13 साल की किशोरी ने अपने प्रेमी और चाची की मदद से खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसके प्रेमी और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची को वैशाली जिले के बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है।वहीं उसका 18 वर्षीय प्रेमी और चाची न्यायिक हिरासत में है।
वैशाली जिला के एसपी रवि रंजन कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि 15 मई को हरप्रसाद गांव में घटना हुई थी। लड़की ने के माता-पिता रिश्तेदार के यहां गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गए थे, इसी दौरान किशोरी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
Recommended Video

बच्ची के माता-पिता जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी नौ साल की बेटी को गायब पाया, जिसके बाद उन्होंने जनदाहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और मामले की छानबीन शुरू की। तफ्तीश के दौरान 19 मई को घर के पीछे से शव बरामद किया गया।
वैज्ञानिक जांच, तकनीकी निगरानी और उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर 13 वर्षीय लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए और पूछताछ के दौरान लड़की और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म भी कबूल किया। साथ ही, अपराध में दोनों की मदद करने के लिए लड़की की चाची को हिरासत में ले लिया गया ।
वैशाली जिला के एसपी रवि रंजन कुमार ने हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए बताया कि नौ साल की बच्ची ने आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। वह डर गए थे कि कहीं बच्ची अपने माता-पिता को सारी बात न बता दे, इसलिए उन्होंने मासूम बच्ची का क़त्ल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications