Bihar News: 1 रेस्टोरेंट, कई केबिन और सेक्रेट दरवाज़ा, छापेमारी करने गई पुलिस फिर हुआ कुछ ऐसा
Raid In Bhagalpur Restaurant: बिहार के भागलपुर ज़िले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान 3 प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई।
रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। राज सिंह (SP, सिटी) के निर्देश जोगसर थाना प्रभारी कृष्णानंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। युवतियों से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।

लड़को के परिवार वालों को बुलाकर उनसे पेपर बॉन्ड भरवाया, इसके बाद समझाइश कर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के अंदर आधा दर्जन से भी ज़्यादा केबिन बने हुए थे। सभी में बिस्तर भी लगे थे। पुलिस ने सभी जगहों की तलाशी ली।
किचन औऱ वाशरूम की तलाशी में पाया कि बाथरूम में एक सेक्रेट डोर है, जो कि रेस्टोरेंट की बाहर की ओर खुलता है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि रेस्टोरेंट मालिक की तरफ़ से प्रेमी जोड़े को केबिन दिए जाते थे।
प्रति घंटा की दर से पांच सौ और एक हज़ार रुपये लिये जाते थे। इसके बाद केबिन के अंदर प्रेमी जोड़ा कुछ भी कर सकता था। सिटी एसपी राज सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्मोकीज़ रेस्टोरेंट (जोगसार थाना क्षेत्र) में प्रेमी जोड़े को केबिन दिया जाता है। केबिन में वह लोग आपत्तिजनक काम करते हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में छापेमी की गई। रेड के दौरान लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया था। परिवार वालों से बॉन्ड भरवाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications