कोरोना पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए ओडिशा में हुई युद्ध स्तर पर टीकाकरण की शुरुआत
कोरोना वायरस पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए ओडिशा सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। सरकार ने सोमवार से प्रतिदिन 3 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।
भुवनेश्वर, 21 जून। कोरोना वायरस पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए ओडिशा सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। सरकार ने सोमवार से प्रतिदिन 3 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।
Recommended Video

कोविड-19 टीकाकरण अभियान की संशोधित रणनीति के तहत, राज्य सरकार ने 21 जून से सभी ब्लॉकों और शहरी स्थानीय निकायों में 18-44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण युद्ध स्तर पर करने और कम से कम समय में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वैक्सीन के स्टॉक को पूरी तरह से इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए ओडिशा सरकार ने शुरू की 'आशीर्वाद' योजना, हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद
खबरों के अनुसार टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 5, प्रत्येक अधिसूचित क्षेत्र परिषद में 5 सत्र, प्रत्येक नगर पालिका में 10 सत्र और प्रत्येक नगर निगम में कम से कम 20 सत्र आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सत्र भी आयोजित किए जा सकते हैं। सुविधा के आधार पर जिला प्रशासन ऑनलाइन और ऑन साइट दोनों सत्रों की योजना बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन लोगों को पहला टीका लग चुका है उनके लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें समय पर दूसरा टीका लग सके।












Click it and Unblock the Notifications