ओडिशाः जमीनी विवाद में पहले भाई को काटा फिर भाभी और दोनों भतीजों को कुल्हाड़ी से काट डाला

सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बणई थाना क्षेत्र के मुसापाली देउलहूड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते युवक ने बड़े भाई-भाभी के साथ-साथ दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

odisha sundergarh man did murder of his brother family for land

एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मुसापाली देउलहूड़ी गांव के काली मुंडा और काडे मुंडा के बीच जमीन और बकाया पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। बीते शनिवार की रात को दोनों भाइयों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई।

इस दौरान गुस्से में काली मुंडा घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और बड़े भाऊ काडे मुंडा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांडे की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी पत्नी सिमूली मुंडा, सात वर्षीय बेटा मामली मुंडा और पांच वर्षीय मारा मुंडा बाहर निकले तो काली ने उन पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस दौरान उन तीनों की भी मौत हो गई। इसके बाद आरोपित काली मुंडा सीझे बणई थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया। इसके बाद बणई पुलिस रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को जब्त कर आइओ ब्रजकिशोर दास को घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+