ओडिशाः 6th क्लास की दो बच्चियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया शिक्षक, ऐसे हुआ खुलासा
जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर सरकारी स्कूल का शिक्षक दो नाबालिग छात्राओं से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। दोनों नाबालिग बच्चियों के परिजनों की शिकायत के आधार पर रविवार को पनिकोइली पुलिस स्टेशन के तहत 31 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
पनिकोइली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जेना ने बताया कि एक अंशकालिक प्रशिक्षक पर स्कूल परिसर में छठी कक्षा की दो छात्राओं से बलात्कार करने का आरोप है। अजय कुमार जेना ने बताया कि आरोपित ने दो लड़कियों को उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
बच्चियों ने मां को बताई सच्चाई
यह पूरा मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को लड़कियों ने अपनी मां से कहा कि वो स्कूल नहीं जाएंगी। जब स्कूल न जाने का कारण पूछा गया तो लड़कियों ने आरोपित शिक्षक की करतूतों के बारे में बताया। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस ने आरोपित शिक्षक को किया गिरफ्तार
लड़की के पिता ने जब स्कूल अधिकारियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कथित तौर पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने शनिवार की रात शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरंत बाद एक दूसरे व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और उसने उसकी शिक्षक के खिलाफ अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई।
हरियाणाः नशे की दवा देकर हर रोज जेठ व पति और दो दोस्त करते थे गैंगरेप, महिला ने सुनाई खौफनाक दास्तां