कृषि सेक्टर में निजी निवेश के सुधार के लिए इच्छुक है ओडिशा सरकार- कृषि मंत्री अरुण कुमार
भुवनेश्वर, अगस्त 14। ओडिशा सरकार कृषि सेक्टर में निजी निवेश में सुधार के प्रयास कर रही है। राज्य के कृषि मंत्री अरुण कुमार साहू ने कहा है कि राज्य सरकार खाद्य प्रसंस्करण और कोल्ड स्टोरेज इकाइयों सहित कृषि और संबद्ध क्षेत्र में निजी निवेश में सुधार करने की इच्छुक है। शुक्रवार को कृषि मंत्री अरुण कुमार इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC), ओडिशा द्वारा आयोजित कृषि शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे।

इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में राज्य के युवाओं के लिए बहुत अधिक स्कोप है। अधिक कृषि उद्यमी बनाने के लिए किए जाने की आवश्यकता है, जहां उद्योग का समर्थन आवश्यक है। ग्लोबल एग्री सिस्टम के अध्यक्ष गोकुल पटनायक ने कहा कि महामारी के दौरान कृषि प्रणाली में दो प्रमुख कमियां सामने आई हैं। इनमें एक सप्लाई चेन है और दूसरी लास्ट माइल डिलीवरी है, जिसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग और बचाव के लिए आए ड्रोन जैसी उन्नत तकनीक के उपयोग से हल किया जा सकता है।
इस दौरान नाबार्ड के सीजीएम सी उदयशंकर ने कृषि क्षेत्र में मिनी आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया। आईसीसी ओडिशा राज्य परिषद के अध्यक्ष जेबी पाणि और सह-अध्यक्ष एम के गुप्ता ने भी बात की।












Click it and Unblock the Notifications