ओडिशा: पटनायक सरकार का फैसला, अब बिना पहचान पत्र के भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

भुवनेश्वर, मई 12: ओडिशा सरकार ने उन लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन का प्रबंध करने का फैसला किया है, जिनके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं है। सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र ने पत्र में लिखा है, जिसके बाद अब राज्य के जिन लोगों के पास आईडी प्रूफ नहीं है उनके लिए यह राहत की खबर हैं। अपने पत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य ने कहा कि पहचान पत्र नहीं होने के चलते ऐसे लोगों को कोरोना टीका लगाने से वंचित नहीं रखा जा सकता हैं।

Odisha Government

महापात्र ने पत्र में कहा कि लोगों के ऐसे समूहों में खानाबदोश (विभिन्न धर्मों के साधु / संत सहित), जेल के कैदी, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में कैदी, वृद्धाश्रम में नागरिक, सड़क के किनारे रहने वाले भिखारी, पुनर्वास केंद्रों / शिविरों में रहने वाले लोग और 18 वर्ष की आयु के किसी भी अन्य पात्र व्यक्ति शामिल हैं, जिनके पास फोटो आईडी कार्ड नहीं है। उनको टीकाकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

बता दें कि ओडिशा में बुधवार को कोरोना के 10,982 नए मामले दर्ज किए गए थे वहीं 17 संक्रमितों की मौत भी हुई है। ऐसे में पटनायक सरकार ने उन लोगों के जीवन का ध्यान रखते हुए टीका लगाने का फैसला किया है, जिनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+