ओडिशा सरकार का फैसला, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपए
भुवनेश्वर, मई 20: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने आज 'स्वास्थ्य सहाय' के तहत मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) को 10,000 रुपये की एकमुश्त सहायता देने की घोषणा की है। यह सहायता प्रभावी कोविड प्रबंधन के लिए उनकी कार्यात्मक दक्षता में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी मलिन बस्तियों में गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा के लिए दी जा रही है।

आशा कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपए
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने जिला और नगरपालिका अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता आवंटित करने का निर्देश दे दिया है। अपने पत्र में विभाग ने लिखा कि मुख्यमंत्री द्वारा 17 मई को की गई घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य सहायता (राज्य बजट) के तहत प्रत्येक आशा को 10,000 रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे विभिन्न गतिविधियों को करने में सक्षम हो सकें।
पत्र में बताया गया है कि आशा कार्यकर्ता सहायता राशि का उपयोग साइकिल की खरीद के लिए कर सकती है। वहीं छाता, टार्च, चप्पल, पानी की बोतल, कैरी बैग, मास्क, सैनिटाइज़र, साबुन, दस्ताने, फेस शील्ड, थर्मल स्कैनर, हेलमेट, मिनी बैटरी का माइक की खरीद में कर सकती हैं। वहीं संबंधित अधिकारियों से जेडएसएस-एमआईएसी खाते के तहत उपलब्ध धनराशि में से प्रत्येक आशा को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करने का अनुरोध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications