भुवनेश्वर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

ओडिया लेखक मनोज दास की स्मृति में साहित्यिक पुरस्कार की घोषणा, पुस्तकालय और संग्रहालय भी बनेगा

Google Oneindia News

भुवनेश्वर, मई 6: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार प्रख्यात साहित्यकार मनोज दास की स्मृति में 'मनोज दास अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार' प्रदान करेगी। यह पुरस्कार हर साल अंग्रेजी साहित्य में उनके रचनात्मक योगदान के लिए ओडिशा के साहित्यकारों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह 10 लाख रुपये का नकद इनाम देगा।

odia writer manoj das

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि हाई स्कूल के छात्रों को उनके रचनात्मक कार्यों के लिए 'मनोज-किशोर साहित्य प्रतिभा पुरस्कार' प्रदान किया जाएगा, ताकि ओडिया और अंग्रेजी साहित्य दोनों में युवाओं के बीच रुचि विकसित हो सके। पुरस्कार की घोषणा अंग्रेजी और ओडिया दोनों श्रेणियों में की जाएगी और 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

ओडिशा: इन कारणों से नवीन पटनायक हैं देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, 21 साल से संभाल रहे हैं सत्ताओडिशा: इन कारणों से नवीन पटनायक हैं देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, 21 साल से संभाल रहे हैं सत्ता

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मनोज दास और उनके इतिहासकार भाई मन्मथ नाथ दास के नाम पर एक स्मारक 'मनमथ-मनोज स्मारक' बालासोर जिले के उनके जन्मस्थान साखरी गांव में स्थापित की जाएगी। स्मारक परिसर में भाइयों द्वारा साहित्य और इतिहास पर लिखित पुस्तकों को प्रदर्शित करते हुए एक पुस्तकालय भी खोला जाएगा। पद्मश्री और पद्म भूषण पाने वाले प्रसिद्ध लेखक मनोज दास, जिन्होंने अंग्रेजी और ओडिया भाषा में सैकड़ों कहानियां, उपन्यास, कथा, कविताएं और स्तंभ लिखे हैं। उनका 2 अप्रैल को 87 वर्ष की आयु में पुडुचेरी में निधन हो गया था।

English summary
odisha government announces literary awards of odia writer manoj das
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X