ओडिशा सरकार का फैसला, अब मेडिकल शॉप स्टाफ को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता

भुवनेश्वर, जून 10: देश में जारी कोरोना टीकाकरण के बीच ओडिशा की पटनायक सरकार ने राज्य भर में दवा की दुकानों पर काम करने वाले स्टाफ और कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से उन सभी लोगों को कोविड टीकाकरण को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) पीके महापात्रा ने इस संबंध में राज्य के सभी कलेक्टरों, नगरपालिका आयुक्तों, सीडीएम और पीएचओ को एक पत्र लिखा है।

vaccination corona

पीके महापात्रा ने पत्र में यह बताया है कि दवा की दुकानों में काम कर रहे कर्मचारी महामारी के दौरान आम जनता के लिए निर्बाध रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और राज्य में लॉकडाउन के दौरान भी अपनी सेवाएं जारी रख रहे हैं। ऐसे वक्त में जहां लोगों के लिए यह अपनी सेवाओं को बिना किसी भय कर रहे हैं। उनके काम की अपनी प्रकृति को देखते हुए, सभी से अनुरोध है कि वे टीकाकरण की उपलब्धता के अधीन कर्मचारियों का प्राथमिकता पर टीकाकरण करें।

पत्र यह भी स्पष्ट करता है कि 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के कर्मचारियों को भारत सरकार की सरकार की आपूर्ति के साथ टीकाकरण किया जाएगा और 18 से 44 साल की आयु के कर्मचारियों को राज्य की ओर से खरीदी गई वैक्सीन से टीका लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+