NITI Aayog CEO ओडिशा में 5T हाईस्कूल प्रणाली के मुरीद हुए, जानिए क्या कहा
NITI Aayog CEO ओडिशा में 5T हाईस्कूल प्रणाली के मुरीद हुए। ओडिशा के क्योंझर जिले में पहुंचे नीति आयोग के प्रमुख परमेश्वर अय्यर ने आदिवासी शिक्षा परिसर का दौरा कर सरकार के कार्यक्रमों की सराहना की।

NITI Aayog CEO परमेश्वर अय्यर ओडिशा के क्योंझर और मयूरभंज दौरे पर पहुंचे। उन्होंने क्योंझर में 5टी हाई स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम की सराहना की। मयूरभंज और क्योंझर में छात्रों से मुलाकात को यादगार बताते हुए नीति आयोग के सीईओ ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। रिपोर्ट के मुताबिक परमेश्वर अय्यर ओडिशा में हो रहे विकास कार्यों को देखने के लिए क्योंझर के दौरे पर पहुंचे।
Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTG) से आने वाली लड़कियों के लिए बने आदिवासी शिक्षा परिसर का दौरा करने के दौरान नीति आयोग के सीईओ परमेश्वर अय्यर ओडिशा सरकार की पहल से प्रभावित दिखे। क्योंझर कलेक्टर आशीष ठाकरे ने शिक्षा परिसर में स्थित जनजातीय संग्रहालय में जुआंगा जनजाति के सामाजिक-आर्थिक प्रोफ़ाइल के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी दी।
Joined students and teacher at Mahardapalsa high school in Mayurbhanj district, Odisha for a quick chemistry lesson in “displacement” theory. @NITIAayog pic.twitter.com/erqIYI5ZpD
— Param Iyer (@paramiyer_) December 10, 2022
NITI Aayog की टीम को हाई स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम- 5T High School Transformation Programme के बारे में भी जानकारी दी गई। सीईओ परमेश्वर अय्यर ने स्मार्ट क्लासरूम में बच्चों से बातचीत की। उन्होंने 5टी हाई स्कूल परिवर्तन के तहत राज्य सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों की सराहना की।
With Laxmi and Janmajeya at the multilingual education centre at Ghungi village in Keonjhar district, Odisha. Incredibly creative girls! An uplifting experience with the kids! @NITIAayog pic.twitter.com/43NRs5SBz7
— Param Iyer (@paramiyer_) December 10, 2022
नीति आयोग प्रमुख की अगुआई में पहुंची टीम ने बांसपाल ब्लॉक में घुंगी गांव का भी दौरा किया। टीम ने PVTG समूह के लिए चेक डैम, सामुदायिक पाइप जलापूर्ति और अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद टीम ने घुंगी के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का दौरा भी किया।












Click it and Unblock the Notifications