ओडिशा: नवीन पटनायक ने राज्य के दो और मंदिरों से ड्राफ्ट बायलॉज को हटाने के लिए की मांग
भुवनेश्वर। हाल ही में केंद्र सरकार ने ओडिशा में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) द्वारा पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को लेकर जारी किए ड्राफ्ट को वापस ले लिया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने अनंता बासुदेवा और ब्रह्मेश्वर मंदिर को लेकर भी NMA के बायलॉज को वापस लेने की मांग की है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी सांसदों से आह्वान किया कि वे इस मामले को केंद्र सरकार के पास ले जाएं और अपने रोलबैक के लिए दबाव डालें।

ऐसे ड्राफ्ट बनाने से पहले राज्य सरकार से जरूर विचार करना चाहिए- नवीन पटनायक
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि संस्कृति मंत्रालय के तहत NMA को ड्राफ्ट बायलॉज तैयार करने से पहले ओडिशा सरकार से विचार-विमर्श जरूर करने लेना चाहिए था। नवीन पटनायक ने कहा कि सेंट्रल एजेंसियों को ये ध्यान में रखना चाहिए कि ऐसे संवेदनशीन धार्मिक मुद्दों पर राज्य सरकार का विश्वास जरूर हासिल कर लेना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाएं ओडिशा के सांसद- नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी सांसदों से कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाए, क्योंकि इसमें ओडिशा के लाखों भक्तों, सेवादारों के जीवन और आजीविका की भावनाएं शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सेवादारों सहित हजारों लोगों ने लिंगराज मंदिर के सामने मिट्टी के दीपक जलाए और मौन विरोध प्रदर्शन किया और बायलॉज को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications