Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर, सरकार ने की हाई-लेवल मीटिंग

ओडिशा सरकार को कोरोना वायरस की गंभीरता भांपते हुए public health facilities के लिए कुछ अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने कहा है कि ऑक्सीजन बेड और आईसीयू जैसी सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा।

भुवनेश्वर, 19 जुलाई : सार्वजनिक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं (public health facilities) को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। ओडिशा में हाई-लेवल मीटिंग में इस संबंध में अहम फैसले लिए गए हैं। उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रत्येक जिला मुख्याल अस्पताल (DHH) और मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (MCH) में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (DCH) की सुविधा शुरू होगी। इसमें सामान्य ऑक्सीजन बेड, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और उच्च निर्भरता इकाई (HDU) की सुविधा भी मिलेगी।

naveen patnaik

ओडिशा में 9000 से अधिक लोगों की मौत

दरअसल, ओडिशा में पिछले दो वर्षों में COVID-19 के मरीजों देखभाल के लिए निजी अस्पतालों के साथ साझेदारी कर कई सुविधाओं को विकसित किया है। हालांकि, करोड़ों खर्च होने के बावजूद ये नाकाफी साबित हो रहा है। अब ओडिशा सरकार ने कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का निर्णय लिया है। बता दें कि अब तक ओडिशा में कोरोना संक्रमण के कारण 9,129 लोगों क मौत हो चुकी है।

कोविड मरीजों के लिए सुविधाएं

हर DHH और MCH में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल होंगे। इनमें सामान्य ऑक्सीजन बेड, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और उच्च निर्भरता इकाई (एचडीयू) होगी। इन केंद्रों पर डॉक्टर नर्स और बाकी जरूरी स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या पर भी योजना बनाई गई है। मेडिकल कॉलेजों को एक-एक परिवहन वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि डीएचएच को केसलोड के अनुसार परिवहन वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। नगर निगमों को डेड बॉडी कैरियर मिलेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+