जैव विविधता की रक्षा से ही बेहतर होगा मानव जाति का भविष्य: सीएम नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, जून 7। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का साहित्य और प्रकृति के प्रति प्रेम भाव किसी से छिपा नहीं है। समय-समय पर मुख्यमंत्री का ये प्रेम भाव लोगों के सामने आता रहा है। एक बार फिर नवीन पटनायक का ये प्रेम लोगों के सामने आया है। दरअसल, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को पर्यावरण बचाने के काम में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने जैव विविधता की रक्षा का संदेश भी दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने दिया था ये संदेश
नवीन पटनायक ने 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) के मौके पर अपने प्रकृति प्रेम को जाहिर करते हुए एक संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था- "बायोडायवर्सिटी और इकोसिस्टम के कंजर्वेशन से संरक्षण रोग जनकों के विकास को रोक जा सकता है, जैसे COVID-19 जैसे जूनोटिक रोगों के प्रसार को रोक सकता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम सभी अपने पर्यावरण को स्वस्थ रखने और मानव जाति के बेहतर भविष्य के लिए जैव विविधता की रक्षा करने का संकल्प लें।"
आपको बता दें कि नवीन पटनायक ने विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन बाद अपने सरकारी आवास पर वृक्षारोपण भी किया था, जिसकी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, "एक पेड़ लगाना मेरे लिए स्फूर्तिदायक अनुभव है, क्योंकि एक दिन इस पेड़ पर पक्षी घोंसला बनाएंगे और गाएंगे, मधुमक्खियां अपने फूलों को आबाद करेंगी, बहुत से लोग इसके फलों का आनंद लेंगे और इसकी छाया में रहेंगे। "












Click it and Unblock the Notifications