ओडिशा सरकार वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के मिशन पर: CM नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार सभी आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान के साथ ओडिशा के छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के मिशन पर है।

ओडिशा के CM Naveen Patnaik ने कहा कि उनकी सरकार ने स्मार्ट कक्षाओं, आधुनिक पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाएं मुहैया कराकर 4,000 से अधिक स्कूलों को बदल दिया है। उन्होंने कहा, लगभग 3,000 स्कूलों में 5T स्कूल परिवर्तन के तहत प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा, Mo School कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार पूर्व छात्रों को उनकी संस्थाओं (Alma Maters) से जोड़ रही है। यहां बच्चे अपने स्कूलों में शिक्षा के विकास में योगदान दे रहे हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य की शिक्षा और विकास प्रक्रिया में पूरे समाज को शामिल करना है। एक समाज के रूप में, हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और एक साथ आगे बढ़ना चाहिए।
शिक्षा को बदलने की पहल करने के लिए संस्थापकों और संरक्षकों को बधाई देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा, यह शिक्षा की एक प्रणाली है जिसका उद्देश्य हमारी भावी पीढ़ी की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक भलाई है। उन्होंने सभी को एक आदर्श विश्व सभ्यता बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस सभ्यता में भारत के गांवों और शहरों का प्रत्येक बच्चा आध्यात्मिक भव्यता के साथ-साथ भौतिक दक्षता विकसित करने में भी सक्षम होगा।
प्रदीप सेठी द्वारा स्थापित और सलिल चतुर्वेदी की सलाह पर बना स्कूल स्वामी योगानंद के दर्शन पर आधारित है। इसका उद्देश्य सामंजस्यपूर्ण जीवन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त बौद्धिक और आध्यात्मिक शिक्षा देना है। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने ग्रामीण बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में ओडिशा आदर्श विद्यालयों की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 314 आदर्श विद्यालयों में गांवों के 25 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं।
Recommended Video
मुंबई से ताल्लुक रखने वाले चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा और कुछ नहीं बल्कि मानव जाति की सेवा है और इसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से अनंत सीखने की संस्कृति विकसित करना है।










Click it and Unblock the Notifications