सरकारी दफ्तरों में अपने सीनियर को 'भाई' बोल देने पर होगी कार्रवाई, दिशा-निर्देश जारी

Recommended Video

    Odisha Government ने जारी किया एक अजीब फरमान, Senior को 'Bhai' कहा तो होगा Action | वनइंडिया हिंदी

    भुवनेश्वर। सरकारी दफ्तरों में अपने सीनियर को 'भाई' बोल देने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ओडिशा में मछली एवं पशुपालन विभाग की तरफ से इसीलिए निर्देशनामा जारी कर दिया गया है। यह निर्देशनामा 'ओडिशा गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल-1959' के तहत जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों को उनके जूनियर भाई कहकर उच्चारण करें, यह ठीक नहीं होगा। इसलिए दफ्तर के अन्दर ऐसा न करने की हिदायत दी जाती है।

    Odisha: Calling an senior officer as Bhai in a govt office may lead to action

    'ओडिशा गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल-1959' के दस्तावेजों में साफ लिखा गया है कि दफ्तर के समय कर्मचारी सरकारी मर्यादा का ख्याल रखेंगे। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। उदाहरण के लिए कई टेक्निकल अफसर अपने सीनियर्स को भाई कहकर बुलाते हैं। यह नहीं होना चाहिए। दस्तावेजों में यह भी लिखा है कि किसी का अपना व्यक्तिगत हो सकता है, किन्तु अफ्तर के अन्दर इस तरह का उच्चारण ओडिशा सरकार के कर्मचारी आचरणविधि-1959 का उल्लंघन माना जाएगा।

    Odisha: Calling an senior officer as Bhai in a govt office may lead to action

    मछली एवं पशुपालन विभाग के निदेशक रत्नाकर राउत की ओर से सरकारी मर्यादा का ख्याल रखने संबंधी निर्देशनामा जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें पदों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+