भोपाल: जुआ खेलते समय हुए झगड़े में युवक से मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के कमलानगर पुलिस थाना इलाके के सुदामा नगर में एक युवक की हत्या कर दी गई। जुआ खेलते समय हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया था कि युवक की लाठी-डंडों से इस कदर पिटाई की गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शारदा अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

youth murdered in sudama nagar of bhopal

कमलानगर थाना पुलिस के मुताबिक मुगदा बागुल सुदामा नगर में रहता है। बुधवार रात करीब 11 बजे पोली, विशाल, नंदू, विनय, नाटू और अन्य ने मिलकर उनके घरपर हमला कर दिया। उनके साथी आलोक मनोहर के साथ जमकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बीच बचाव में आगे आए परिजनों के साथ भी मारपीट की।

इस दौरान राजू नाम के युवक को गंभीर चोट लगी है। मुगदा बागुल की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ बलवा,मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। उधर, दूसरे पक्ष के राजू का आरोप है कि ताश खेलने के दौरान आलोक मनोहर और मुकेश ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। इसके बाद झगड़े की शुरुआत हुई। पुलिस ने आलोक,मुकेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा

1-राहुल उर्फ पोली उम्र 26 साल निवासी सुदामा नगर (क्षेत्र में मारपीट के 7 अपराध दर्ज हैं)
2-सनी उर्फ नाटू 23 साल निवासी सुदामा नगर (क्षेत्र में 8 अपराध मारपीट के दर्ज हैं)
3-अमन उर्फ नंदू मोरे उम्र 21 साल निवासी राहुल नगर मल्टी कमला नगर (क्षेत्र में मारपीट के कुल 11 अपराध दर्ज हैं)
4-विशाल मोरे उम्र 18 साल निवासी पुरानी शबरी नगर कमला नगर (क्षेत्र में मारपीट के 2 अपराध दर्ज हैं)
5-रोहित गायकवाड़ उम्र 30 साल निवासी सुदामा नगर कमला नगर(क्षेत्र में मारपीट के 10 अपराध दर्ज हैं)

पकड़ा गया छठा आरोपी बाल अपचारी है।

थानाधिकारी विजय सिसोदिया ने 27 मई को जुआ खेलते समय झगड़ा हुआ था, जिसमें मुगदा बागुल की मौत हो गई। एक बाल अपचारी समेत छह आरोपी पकड़ लिए गए हैं। सातवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+