Bhopal News: साले ने जीजा को लगाया 61 लाख रुपए का चूना, बैंक खाते से रकम निकाल कर हुआ रफूचक्कर

Bhopal News: राजधानी भोपाल के ऐशबागज इलाके में पार्टनरशिप में कंपनी चलाने वाले जीजा को उसके ही साले ने करीब 60 लाख 87 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जालसाज साले ने कंपनी के बैंक खाते से लोगों को पैसा देने के बहाने रकम निकली थी। करीब 7 साल तक चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी साल के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमार कार्रवाई कर रही है।

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार रामेश्वर प्रताप सिंह ने अपने साले मोहित विश्वकर्मा के साथ मिलकर दूध और खाद्य की कंपनी एमपी नगर में खुली थी। कंपनी का बैंक खाता पदनाम नगर में स्थित आंध्र बैंक में था। साल 2016 में रामेश्वर प्रताप सिंह अपने निजीकरण से गृह जिला बैतूल चले गए, जबकि भोपाल का काम उनका साला मोहित विश्वकर्मा देख रहा था।

Young man defrauded brother-in-law of Rs 61 lakh, withdrew money from bank account

कंपनी में दोनों की पार्टनरशिप थी इसलिए किसी तरह कोई परेशानी भी नहीं थी। इसी बीच मोहित ने कंपनी के खाते से करीब 60.87 लाख रुपए निकाल लिए और गायब हो गया। जब फरियादी रामेश्वर प्रताप भोपाल लौटे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने साले मोहित की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इससे परेशान होकर फरियादी ने थाना पुलिस और पुलिस अफसर को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी। लंबी चली आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित विश्वकर्मा के खिलाफ के दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+