विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी जारी करेगी सदस्यता अभियान के लिए मिस कॉल नंबर, VD शर्मा ने बताया- प्लान

MP BJP News: भाजपा संगठन चुनावों के पूर्व सदस्यता अभियान को लेकर 21 अगस्त को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी।

वीडी शर्मा ने कहा, "सदस्यता अभियान को संगठन पर्व-2024 के तौर पर शुरु किया गया है। 17 अगस्त को इस अभियान की राष्ट्रीय कार्यशाला हुई जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष ने संबोधित किया। यह अभियान इसी राष्ट्रीय कार्यशाला से शुरू हुआ है।"

World largest party BJP will issue miss call number for membership campaign VD Sharma

जब वीडी शर्मा से पूछा गया कि क्या इस सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेसियों को भी भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा, तो उन्होंने उत्तर दिया, "दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि हमारा विरोधी, हमारा मतदाता बने। वो मतदाता हमारा सदस्य बने और वो सदस्य हमारा कार्यकर्ता बने। उस प्रक्रिया में कुछ भी हो सकता है।"

21 अगस्त को आयोजित होने वाली बैठक में भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप, संभाग पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया के प्रभारी, सह प्रभारी, और विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल होंगे। इस बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह केन्द्रीय अधिकारी के तौर पर शामिल होंगे।

भाजपा ने मध्य प्रदेश में आगामी सदस्यता अभियान के लिए अपनी टीम का गठन कर दिया है। प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवान दास सबनानी को सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अभियान की प्रदेश टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल शामिल हैं।

जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम

सदस्यता अभियान के तहत हर जिले में एक संयोजक और तीन कार्यकर्ताओं की टीम (1+3) गठित की जाएगी। ये टीमें 11 हजार शक्ति केंद्रों पर कार्य करेंगी। 31 अगस्त को मप्र के 64,871 बूथों समेत देश के 10 लाख बूथों पर संगठन पर्व की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 22-24 अगस्त को जिलों की कार्यशालाएं होंगी और 25-27 अगस्त को मंडल कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एक शक्ति केंद्र में 5-6 बूथ होते हैं, और इन 11 हजार शक्ति केंद्रों की बूथ कार्यशाला 31 अगस्त को होगी।

सभी वर्गों को जोड़ने का लक्ष्य

वीडी शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता दिलाने से होगी। अभियान के दौरान, हर बूथ पर चुनाव विश्लेषण के बाद कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खासतौर पर युवा, महिलाओं, SC, ST वर्ग के लोगों, डॉक्टरों और समाजसेवियों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्समैन, आर्टिस्ट और सामाजिक संगठनों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

सदस्यता प्राप्त करने के चार तरीके

वीडी शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नमो ऐप, भाजपा की वेबसाइट और QR कोड के माध्यम से भी सदस्यता प्राप्त की जा सकेगी।

पिछले साल 95 लाख सदस्यता का आंकड़ा

शर्मा ने बताया कि पिछले साल एमपी में 95 लाख सदस्य बने थे। देश भर में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं, जबकि चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के 9 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर हम रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे।

क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों को सदस्यता नहीं

वीडी शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिनके क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं या जिनकी समाज में छवि अच्छी नहीं है, उन्हें भाजपा में स्थान नहीं मिलेगा। सदस्यता के लिए जरूरी है कि व्यक्ति भारतीय नागरिक हो। यदि कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला व्यक्ति भाजपा में आ भी गया, तो उसे ट्रेस कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+