कड़ाके की सर्दी में चोरी करती हुई महिलाएं सीसीटीवी में हुई कैद, देखिए वीडियो

Katni News, (कटनी)। मध्य प्रदेश के कटनी में कड़ाके की ठंड की वजह से जहां सभी लोग अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। वहीं चोरी करने वाला गिरोह ऐसे मौसम में ज्यादा सक्रिय हो जाता है और किसी को इन वारदातों को पता नहीं चल पाता। ऐसा ही एक मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जहां तीन महिलाएं और एक बच्चा चोरी करते नजर आ रहे है।

मध्य प्रदेश: घर में आराम फरमा रहे थे लोग, इसी बीच हजारों का सामान ले भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

दरअसल पूरा मामला माधवनगर थाना इलाके का है, जहां लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबक कर बैठे हैं। उन्हीं घरों के बाहर रखा सामान चोर चोरी कर रहे हैं। पूरी वारदात पीड़ित वीरमान आहूजा के सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से तीन महिलाएं और एक बच्चा बड़ी ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश: घर में आराम फरमा रहे थे लोग, इसी बीच हजारों का सामान ले भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

पीड़ित ने माधवनगर थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार सुबह जब सब घर पर आराम कर रहे थे, तभी कचरा उठाने वाले तीन महिलाएं और एक बच्चा इलाके की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पीड़ित वीर मान के प्लॉट पर इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग का सामान दिखा, जिसे बहुत ही इत्मीनान के साथ चोरों ने देखा और बोरी में भरकर ले गए। तकरीबन 21000 रुपए का सामान लेकर यह चोर चंपत हो गए है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद वीर मान ने इसकी शिकायत माधवनगर थाने में की है और वीडियो भी उपलब्ध कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की खोजबीन में जुट चुकी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+