MP Congress News: कमलनाथ के बाद कौन होगा एमपी कांग्रेस का अध्यक्ष, नए चेहरों में इन नाम पर चर्चा

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब प्रदेश में कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस की करारी हार के बाद दिल्ली पहुंचे कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के संकेत पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा दिए गए हैं।

कमलनाथ ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बातचीत हुई। सूत्रों की मानी जाए तो मंगलवार की शाम को खड़गे के आवास पर कमलनाथ की राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ लंबी बैठक हुई।

Who will be the President of MP Congress after Kamal Nath, discussion on Jitu Patwari, Umang Singar

बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ को संकेत दिए गए है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ देना चाहिए। कमलनाथ की अभी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी है। हालांकि यह खबर है कि खड़गे ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और कमलनाथ द्वारा दी गई जानकारी भी उन्हें दे दी है। जल्द ही केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश कांग्रेस के आधा दर्जन के करीब नेताओं से बात कर, नए नेतृत्व को लेकर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक दिल्ली से कोई भी संदेश एमपी कांग्रेस के अन्य नेताओं के पास नहीं आया है।

तीन नामों पर चल रही है चर्चा

कमलनाथ की प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की अटकलें के बीच प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और चार बार के विधायक उमंग सिंगार का नाम सामने आ रहा है हालांकि जीतू बड़े अंतर से चुनाव हारे हैं। अरुण की अध्यक्षता में कोई चुनाव नहीं हुआ। वही उमंग सिंगार आदिवासी वर्ग से आते हैं और आदिवासियों में खासा लोकप्रिय नेता भी हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदिवासियों के वोट बैंक को देखते हुए उमंग सिंगार का नाम ज्यादा ऊपर दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+