गलत बातें फैला रहा था युवक तो लड़की ने सैंडलों से की पिटाई, 17 सेकेंड में 10 चप्पल मारे!
Bhopal News: मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में एक युवक को लड़की से छेड़खानी करना बहुत महंगा पड़ गया। लड़की ने छेड़खानी करने वाले शख्स को 17 सेकंड में 10 चप्पल धर दिए। चप्पल से युवक को पीटती लड़की का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। [वीडियो नीचे है]
बताया जा रहा है कि पिटाई खा रहा युवक निगरानीशुदा बदमाश है। भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश की छेड़छाड़ से परेशान एक युवती अपने दोस्त के साथ मिलकर गुरुवार को बदमाश की सैंडल से पिटाई की है।

जानकारी अनुसार पुलिस बदमाश को दो बार राजधानी में क्राइम कंट्रोल करने के लिए जिला बदर कर चुकी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक ने बदमाश को पकड़ा हुआ है और युवती उसे अपनी चप्पल से पीट रही है।
बदमाश खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है पर युवती उसे पीटे जा रही है। जिस युवक ने हाथ पकड़े हैं वो भी इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।
निगरानीशुदा बदमाश की पिटाई का वीडियो वायरल
जानकारी अनुसार जिस युवक की पिटाई हो रही है वो युवती के बारे में गलत बातें फैला रहा था। जिसके बाद युवती ने उसे मिलने बुलाया और अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटने वाले युवक का नाम गौरव गोंड है और इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। वीडियो में लड़की के साथ दिखाई दे रहा युवक की पहचान गोविंद शर्मा के तौर पर हुई है। जो टीटी नगर क्षेत्र स्थित माता- मंदिर इलाके में रहता है। प्लानिंग के तहत बदमाश को पीटा गया।












Click it and Unblock the Notifications