Singrauli: आगे की बेंच में बैठने पर शिक्षक ने दलित छात्र को बेरहमी से पीटा, कलेक्टर के आदेश के बाद FIR दर्ज
सिंगरौली, 18 अगस्त। जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में कलेक्टर के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। महिला शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। मामला जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय बैढन का है। वहां की महिला शिक्षिका छात्राओं के साथ मारपीट व गाली गलौज करती थी। छात्राओं ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर के पास की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी किए थे। जांच पूरी होने के बाद टीचर पर छात्राओं की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

जानें पूरा मामला
बताया जा रहा है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय बैढन में पदस्थ शिक्षिका जागृति सिंह छात्राओं के साथ अश्लील गाली गलौज और मारपीट करती थी। 2 अगस्त 2022 को 12वीं कक्षा की 1 दलित छात्रा कक्षा रूम में सबसे आगे वाले बेंच पर बैठ गई थी। इस पर शिक्षिका ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह बेहोश ही हो गई। बेहोश छात्रा को परिवार वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां छात्रा का मेडिकल परीक्षण और इलाज कराया गया। पीड़ित छात्रा के परिजन की माने तो टीचर हमेशा से ही छात्राओं को प्रताड़ित करती है, कक्षा रूम में आगे वाली सीट पर बैठने को लेकर टीचर आग बबूला होकर छात्रा को गाली गलौज और मारपीट कर दी।इसके बाद छात्रा 2 घंटे तक बेहोश थी।
छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत
छात्राओं ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया था। जांच के बाद कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद जागृति सिंह पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
शिक्षिका पर कई गंभीर आरोप
जागृति सिंह पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का भी आरोप है। क्षेत्र में खबरें हैं कि जागृति सिंह की नियुक्ति नगर निगम सिंगरौली की ओर से वर्ष 2003 में विज्ञान विषय के गारमेंट मेकिंग ट्रेड में हुई थी। उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक गृह विज्ञान संकाय है। जिनकी नियुक्ति विज्ञान विषय में अवैधानिक है। विज्ञान विषय में भौतिकी गणित, जीवविज्ञान, ही आते हैं। विज्ञान संकाय , गृह विज्ञान, से अलग संकाय होता है. लेकिन नगर निगम के द्वारा अवैधानिक तरीके से जागृति सिंह की नियुक्ति कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जागृति सिंह के पति ध्रुव कुमार सिंह नगर निगम में कर्मचारी हैं।
जिलाधिकारी ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई
वहीं इस पूरे घटना में सिंगरौली जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने कहा कि जांच के बाद शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन्हें निलंबित करने की प्रक्रिया की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications