Bhopal News: भोपाल में एक बार फिर थम सकते सिटी बसों के पहिए, सेवा जारी रखने के चाहिए 5 करोड़ रुपए

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक बार फिर सिटी बस के पहिए थम सकते हैं। दरअसल प्रदेश के अन्य शहरों में लोग परिवहन सेवा जारी रखने के लिए करीब 20 करोड़ रुपए चाहिए। राशि नहीं मिलने पर इसे संचालित करने वाले कंपनियों हाथ खींच रही है जिससे 500 से अधिक बसों की पहिए कभी भी थम सकते हैं।

भोपाल को बसों का संचालन जारी रखने के लिए शासन से 5 करोड़ रुपए की दरकार है। राशि नहीं मिलने से हाल ही में बसों का संचालन प्रभावित भी हुआ था। जानकारी के अनुसार सरकार ने भोपाल नगर निगम को 5.53 करोड़ रुपये 1 साल पहले दिए थे। शेष राशि चुनाव के बाद देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बकाया राशि अब तक नहीं दी गई है।

Wheels of government buses may stop in Bhopal at mp if Rs 5 crore is not received

इसलिए हो रही समस्या

सरकार ने शहरी लोक परिवहन को मजबूत करने के लिए पीपीपी मॉडल (ग्रास मॉडल) पर बसों का संचालन किया है। इसमें ऑपरेटर को प्रत्येक दिन 180 किलोमीटर बस संचालित करना था। अनमार्गों पर भी बसें चलाई जानी थी, जहां कम यात्री मिलते हैं। बताया गया कि यह रूट बस ऑपरेटरों के लिए घाटे का सौदा है। क्योंकि स्टॉप पर ज्यादा देर तक रुकने का प्रावधान नहीं है, जिससे पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाते हैं। हालांकि ते हुआ था कि घाटे की अंतर राशि नगरीय निकाय प्रति किलोमीटर के अनुसार ऑपरेटर को उपलब्ध कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+