MP: चित्रकूट भगवान कामतानाथ की मूर्ति से निकली जलधारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, देखें अद्भुत चमत्कार

सतना, 21 अगस्त। चित्रकूट में शनिवार को उस समय श्रद्धालुओं के बीच कौतुहल उत्पन्न हो गया, जब ये जानकारी आग की तरह फैली की श्रद्धालुओं की आस्था व विश्वास के प्रमुख केंद्र भगवान कामतानाथ की मूर्ति से जलधारा निकल रही है। आस्था में सराबोर आस्थावानों का हुजूम भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। भगवान के मुख से निकली हुई जलधारा को एकत्र करके प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया गया। आश्चर्य से भक्तिभाव में सराबोर पुजारी ने शीघ्र भगवान कामतानाथ की मूर्ति के मुख के नीचे पात्र लगाकर निकलते हुए जलधारा को एकत्र किया। कुछ समय बाद जाल की धारा निकलनी बंद हो गई। एकत्र हुए जाल को दर्शनार्थियों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा गया। इस बीच यह जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई और भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

lord kamtanath

विशेष पूजा अर्चना शुरू

चित्रकूट में विराजे भगवान कामतानाथ के प्राचीन मुखारविंद से जलधारा निकली है। जलधारा निकलती देख पुजारी ने जहां विशेष पूजा अर्चना शुरू कर दी, वहीं श्रद्धालुओं की भी भीड़ यह अद्भुत दृश्य देखने उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि चित्रकूट में कई मठ- मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शनिवार की देर रात को मनाया गया। प्राचीन मुखारविंद में भी उत्सव की तैयारी चल रही थी। साज सज्जा के साथ विशेष पूजा अर्चना की जा रही थी। इसी बीच पुजारी प्रतुल मिश्रा की नजर भगवान कामतानाथ के मुखारविंद पर पड़ी, जहां से एक बूंद-बूंद जलधारा निकलती दिखाई दी।

प्रकृति ने किया भगवान का अभिषेक

पुजारी प्रतुल मिश्रा जानकारी देते हुए बताया की प्रकृति भगवान कामतानाथ के मुखारविंद के अंदर विराजे शालिग्राम भगवान का अभिषेक करती है। जब-जब प्रकृति अभिषेक करती है, तब -तब मुखारविंद से जलधारा निकलती है। इस बार यह दृश्य दो वर्ष बाद दिखाई पड़ा है। यह बड़ा संयोग है कि आज जब श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जा रहा है तभी प्रकृति ने भगवान का अभिषेक किया और जलधारा निकली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+