Waqf Board का नए सिरे से गठन, BJP नेता सनव्वर पटेल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, आरिफ अकील और नजमा बने सदस्य
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रवक्ता तंवर पटेल को वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक आरिफ अकील और पूर्व राज्यसभा सांसद नजमा हेपतुल्ला को सदस्य बनाया गया है।

राज्य सरकार ने वक्फ बोर्ड अधिनियम के तहत सदस्यों के निर्वाचन और नामांकन के बाद वक्त बोर्ड का गठन कर दिया इसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य नजमा हेपतुल्ला और भोपाल उत्तर सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील को सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा प्रवक्ता सनव्वर पटेल को वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है।
बीजेपी के प्रवक्ता सनव्वर पटेल को मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। बोर्ड के दफ्तर में डॉक्टर सनव्वर पटेल को निर्विरोध चुना गया है। पटेल इससे पहले मध्य प्रदेश हज कमेटी और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सनव्वर पटेल ने भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की।
7 सदस्य समिति में कांग्रेस विधायक और पूर्व सांसद भी शामिल
वक्फ बोर्ड के 7 सदस्य कमेटी में पूर्व सांसद नजमा हेपतुल्ला, कांग्रेस विधायक आरिफ अकील, जबलपुर के बार काउंसिल मेंबर असद उल्लाह उस्मानी, उज्जैन के फैजान खान, इंदौर के डॉ इनाउर रहमान और फातिमा चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष बनते ही पटेल ने दिग्विजय पर किया हमला
वक्फ बोर्ड के चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को धन्यवाद देते हुए सनव्वर पटेल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ी संस्था की कमेटी का गठन करके सरकार ने बड़ा काम किया गया है।
सनव्वर पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह खुद को अल्पसंख्यकों का ठेकेदार मानते है तो उन्हें इस चुनाव में एक श्रेणी मुत्तवल्ली की होती। 38 वोटों में उन्होंने खुला धनबल का प्रयोग किया। लोगों को उठाने की कोशिश की। खुली गुंडागर्दी की। उनके प्रत्याशियों को मात्र 7 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को 31 वोट मिले आज जब चुनाव हुए तो दिग्विजय सिंह ने कई बार के विधायक आरिफ अकील से बहिष्कार करवाया। इतने वरिष्ठ विधायक है अगर एक साथ 5-6 मत भाजपा के प्रत्याशी को मिल रहे हैं तो वो सहमति से दे सकते थे। लेकिन जब उनके पास समर्थक प्रस्तावक नहीं मिले तो वे बहिष्कार कराने लगे। यह मध्य प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी।












Click it and Unblock the Notifications