VIDEO : कमलापति रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से अचानक गिरी महिला, RPF जवानों ने दौड़कर बचाई जान

राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर महिला का चलती ट्रेन से उतरते समय फिसल पैर। गनीमत रही कि पास में खड़े आरपीएफ के जवानों ने महिला को खींचकर उसकी जान बचा ली।

कमलापति रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से अचानक गिरी महिला

राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक महिला का चलती ट्रेन से पैर फिसल गया। गनीमत रही कि महिला ट्रेन के नीचे नहीं आई। पास में खड़े लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। मौके पर तैनात आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवानों ने महिलाओं को ऊपर खींचा। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवानों की जमकर तारीफ की जा रही है।

Recommended Video

    VIDEO : कमलापति रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से अचानक गिरी महिला, RPF जवानों ने दौड़कर बचाई जान
    ट्रेन के नीचे आने बची महिला

    ट्रेन के नीचे आने बची महिला

    राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक महिला का चलती ट्रेन से पैर फिसल गया। गनीमत रही कि महिला ट्रेन के नीचे नहीं आई। पास में खड़े लोगों ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर तैनात आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवानों ने दौड़कर महिलाओं को ऊपर खींचा और उसकी जान बचा ली। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी एफ के जवानों की जमकर तारीफ की जा रही है।

    घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड

    घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड

    जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम 5:30 बजे की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में आरपीएफ सीआरपीएफ के जवान महिला को खींचते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है और पुलिस जवानों की तारीफ की जा रही है। महिला कहां से आई थी, हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस कर्मियों का किया जाएगा सम्मान

    पुलिस कर्मियों का किया जाएगा सम्मान

    आरपीएफ थाना प्रभारी ने जानकारी देते बताया कि महिला अपने परिजनों को छोड़ने रेलवे स्टेशन पर आई हुई थी। इस दौरान जब वे उतरने लगी तो ट्रेन में चलना शुरू कर दिया और उसका पैर फिसल गया। महिला को गिरता देख हमारे जवानों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया। अगर दो 3 सेकंड और देरी होती तो महिला ट्रेन के नीचे आ जाती। दोनों जवानों ने अपनी सूझबूझ का अच्छा परिचय दिया है। इसलिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

    परिजनों को ट्रेन में बिठाने के बाद सावधानी से उतरे

    परिजनों को ट्रेन में बिठाने के बाद सावधानी से उतरे

    भोपाल डीआरएम ने इस मामले में कहा है कि कोई भी अगर अपने परिजन या रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठा नहीं आता है तो उस दौरान उसको सतर्कता बरतनी चाहिए। ट्रेन के आने के पहले समय पर पहुंचे। ट्रेन में परिजनों को बिठाने के बाद समय से ट्रेन से नीचे उतर जाएं। क्योंकि ट्रेन हमेशा समय पर चलना शुरु कर देती हैं। ऐसे में परिजनों को छोड़ने आए लोग इस बात का ध्यान रखें। डीआरएम ने इसके अलावा प्लेटफार्म टिकट खरीदने के लिए भी लोगों से अपील की है कि बिना टिकट खरीदे रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश ना करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+