Bhopal News: महिला पत्रकार के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल, जर्नलिस्ट से कहा- झाड़ू, पोछा करोगी क्या

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रजिस्ट्रार ऑफिसके एक अधिकारी द्वारा महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यह घटना एक वीडियो में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला पत्रकार शर्मीला जैन ने रजिस्ट्रार ऑफिस में एक प्राइवेट कर्मचारी से सवाल पूछे, जिसके बाद रजिस्ट्रार अधिकारी अरविंद चौहान भड़क गए और उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अधिकारी अरविंद चौहान ने महिला पत्रकार से कहा कि आपको भी नौकरी चाहिए क्या? हमारे यहां झाड़ू, पोछा करने की नौकरी है, करना हो तो बताओ।

Video of indecency with female journalist in registrar office goes viral

मतलब भाजपा सरकार में अधिकारियों का घमंड इस कदर है कि वह पत्रकारों को खुलेआम नौकरी का ऑफर कर रहे हैं और उनसे झाड़ू पोछा करने की बात कह रहे हैं। इस घटना ने महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी को उजागर किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें करती है।

Video of indecency with female journalist in registrar office goes viral

महिला कांग्रेस की प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी ने अभद्र टिप्पणी की है, उसे तुरंत महिला पत्रकार से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं का सम्मान अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।

Video of indecency with female journalist in registrar office goes viral vibha patel said

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे नारों के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार को रोकने में असफल रही है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

इस घटना ने न केवल सरकारी अधिकारियों के व्यवहार को उजागर किया है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण की बातें कितनी दूर की हैं। महिला पत्रकारों के प्रति सम्मान की आवश्यकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से इस अराजकता को रोकने का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+